नई सोसाइटी

नई सोसाइटी
फ्लैट नंबर 353 में औरतें गिर रही हैं
पछाड़ खा खाकर
जवान मौत से दहला पड़ा है पूरा अपार्टमेंट
इसी फ्लोर के दूसरे फ्लैट देख रहे हैं खामोशी से
टुकुर टुकुर
जान पहचान नहीं है
वरना जाते जरूर
पूछते अवश्य कि
आखिर क्या हुआ तुम्हारे बेटे को
सातवें फ्लोर पर बज रहा है भारी भरकम स्टीरियो
हिल रही हैं पूरी इमारत की दीवारें
718 नंबर फ्लैट में मन रहा है आज
बच्चे का जन्मदिन
915 नंबर फ्लैट वाली अम्मा
कर रही है इंतजार
अपनी बहु का
बहू आएगी तो देगी दवा
तभी खा पाएगी खाना भी
एक अंकल घूरते रहते हैं
893 नंबर वाली बच्ची मुनिया को
कौन से नंबर में रहते हैं ये अंकल
मुनिया बता नहीं पाती अपने पापा को
लिफ्ट में ही मिलते हैं हर बार
सोसाइटी के क्लब में उत्सव है आज
नए साल का
धूम धाम से मनाया जाएगा
इस बार भी नया साल
लग रहे हैं गुब्बारे, झंडियां और फूल
लीजिए निकल ही पड़ी
फ्लैट नंबर 353 से शव यात्रा
जाम से जूझ रही है शव यात्रा
सोसाइटी के गेट पर
शायद निकल रही है वहां कोई बारात
जाम में फंस गई है एक एंबुलेंस भी
बजा रही है सायरन लगातार
रास्ता मांगने को चिल्ला रहे हैं
शव यात्रा वाले भी-
राम नाम सत्य है
लड़के दारू पीकर कर रहे हैं
हुड़दंग गेट के बीचों बीच
मदमस्त नाच रहे हैं डीजे की धुन पर
हो रहा है अजब मिलन
डीजे की धुन
एंबुलेंस के सायरन
और शव यात्रा के उद्घोष का
मैने सुना है कभी गांव था यहां
जहां बनी है यह आलीशान सोसाइटी
रवि अरोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED POST

मेरा जुआ गप – तेरा जुआ थू

मेरा जुआ गप - तेरा जुआ थूरवि अरोड़ापिछले हफ्ते मैं गोवा में था। होटल के निकट ही ओशन 7 नाम…

ये नाइत्तेफाकियां

ये नाइत्तेफाकियांरवि अरोड़ाहम सभी को हृदय की गहराइयों से सर्वोच्च्य न्यायालय का धन्यवाद करना चाहिए जिसने आवारा कुत्तों को लेकर…

धराली के सबक

धराली के सबकरवि अरोड़ाउत्तराखंड मेरे लिए दूसरे घर जैसा है और आए दिन मैं वहां पहुंचा रहता हूं, हालांकि मेरा…

गौशालाओं का घेवर कनेक्शन

गौशालाओं का घेवर कनेक्शनरवि अरोड़ाहरियाणा के सोनीपत में जा बसे मित्र त्रिपतजीत सिंह बावा जी मिलने आए और साथ में…