कड़ी

क्या करोगे
जब तुम्हारे हाथ हो
भारी भरकम चेन
चेन भी एसी
कि बाँध ले हाथी भी
क्या करोगे
जब चेन की एक कड़ी हो
इतनी कमज़ोर
कि संभले ना उससे
एक बकरी भी
क्या करोगे उस चेन का
जिसकी सौ मज़बूत कड़ियाँ
घुटने टेक दें
एक कमज़ोर
कड़ी के समक्ष

मज़बूत नहीं
कमज़ोर कड़ियों से तय होता है
चेन का बल

तुम्हारे मेरे रिश्ते के बीच भी तो है
एक अदद कमज़ोर कड़ी
जो हाथी जैसे सबल रिश्ते को बना रही है
बकरी जितना कमज़ोर
आओ
मिल कर विलाप करें
इस कमज़ोर कड़ी का
रोयें
एक दूसरे के गले लग कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED POST

चाय

चायएक मैं फीकी चाय नहीं पीतादूजा मैं ठंडी चाय नहीं पीताजिस चाय में चाह न होजी मैं ऐसी चाय नहीं…

पुण्य

पुण्यतुम्हें शर्तिया मिलेगा पुण्यजमीन पर गिरे किसी शरीर कोकुचलते तुम्हारे पांवयकीनन तुम्हें ले जाएंगेस्वर्गों तक ।आदमी को मसलता आदमीही तो…

ताश बनाम जिंदगी

सीख रहा हूं मैं भी अबताश खेलनाजिंदगी जैसा ही तो है यह खेलअगले पल क्या होगाकुछ पता नहींबेशक चलाकियां अक्सर…

टाइम

अच्छे लगते हैंरेस्टोरेंट या पार्क मेंटाइम फोड़तेलड़के और लड़कियांअच्छी लगती हैउनकी बेपरवाहीमन करता हैउन्हें करूं सचेतबताऊं उन्हेंअगले मोड़ पर खड़ा…