सास बहू या किसान

दोपहर के तीन बजे हैं । सोशल मीडिया पर ख़बरें आ रही हैं कि दिल्ली बोर्डर पर आंदोलनरत किसानों पर लाठियाँ और पानी की बौछारें पड़ रही हैं । बड़ी बेचैनी से टीवी के चैनल बदल रहा हूँ मगर वहाँ तो किसानों की ख़बरें सिरे से ग़ायब हैं । एनडीटीवी स्वच्छ बनेगा भारत दिखा रहा है तो एबीपी पर सास बहू और साज़िश चल रहा है । आज तक पर सास बहू और बेटियाँ का प्रसारण हो रहा है और इंडिया टीवी पर सास बहू और सस्पेंस व इंडिया टीवी पर सास बहू फ़ैमिली गुरु जैसा वाहियत कार्यक्रम आ रहा है । बेचैनी में बार बार न्यूज़ चैनल बदल रहा हूँ मगर कहीं बिग बॉस तो कहीं पाँच पाँच मिनट से लगातार विज्ञापन आ रहे हैं । किसानों के सिर फोड़ कर गांधी जयंती मना रही केंद्र सरकार को किसानों के दिल्ली पहुँचने पर ही वार्ता की क्यों सूझी , यह जानने को बेताब हूँ मगर यहाँ तो सभी प्रमुख न्यूज़ चैनल इतने महत्वपूर्ण मुद्दे की जानबूझकर कर आपराधिक उपेक्षा कर रहे हैं । अब समझ नहीं आ रहा कि ग़ुस्से में भरा मैं अपना सिर फोड़ लूँ या इस टीवी को फ़ोड़ दूँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED POST

मेरा जुआ गप – तेरा जुआ थू

मेरा जुआ गप - तेरा जुआ थूरवि अरोड़ापिछले हफ्ते मैं गोवा में था। होटल के निकट ही ओशन 7 नाम…

ये नाइत्तेफाकियां

ये नाइत्तेफाकियांरवि अरोड़ाहम सभी को हृदय की गहराइयों से सर्वोच्च्य न्यायालय का धन्यवाद करना चाहिए जिसने आवारा कुत्तों को लेकर…

धराली के सबक

धराली के सबकरवि अरोड़ाउत्तराखंड मेरे लिए दूसरे घर जैसा है और आए दिन मैं वहां पहुंचा रहता हूं, हालांकि मेरा…

गौशालाओं का घेवर कनेक्शन

गौशालाओं का घेवर कनेक्शनरवि अरोड़ाहरियाणा के सोनीपत में जा बसे मित्र त्रिपतजीत सिंह बावा जी मिलने आए और साथ में…